छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़: खैरागढ़ उपचुनाव में यशोदा वर्मा होंगी कांग्रेस की प्रत्याशी

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस ने महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजनांदगांव जिले के कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को बताया ?कि पार्टी ने खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस नेताओं ने बताया ?पार्टी आलाकमान ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा वर्मा को खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि यशोदा वर्मा के पति नीलांबर वर्मा पेशे से अधिवक्­ता हैं तथा कृषक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पति-पत्नी पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। यशोदा वर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें कांग्रेस के गढ़ खैरागढ़ की जनता पर भरोसा है कि वह एक बार फिर कांग्रेस को सेवा का मौका देगी।

खैरागढ़ विधानसभा सीट में लोधी जाति के लोगों की संख्या अधिक है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा भी लोधी समाज से हैं तथा वह जिला महिला लोधी समाज की भी अध्यक्ष हैं। खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा तथा 16 अप्रैल को मतों की गिनती की जाएगी। इस सीट के लिए उम्मीदवार 24 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए अभी तक केवल कांग्रेस ने ही अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) आज अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। राज्य के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में स्थित खैरागढ़ विधानसभा सीट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत ंिसह के निधन से रिक्त है। पिछले वर्ष नवंबर माह में दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्षीय ंिसह का निधन हो गया था।

खैरागढ़ राजघराने से जुड़े ंिसह कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में शामिल हो गए थे। ंिसह राज्य के कद्दावर नेताओं में से एक थे। खैरागढ़ विधानसभा सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी तथा पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। फिलहाल 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 70 तथा भाजपा के 14 विधायक हैं। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी के पांच विधायक हैं, जबकि एक सीट रिक्त है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button