छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार: कांग्रेस नेता ओझा

रायपुर. कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने बुधवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ देश में प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का काम करेगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया देखने के बाद पार्टी ने 26 जनवरी से 26 मार्च तक देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया है.

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शोभा ओझा ने कहा कि यह अभियान देश के छह लाख गांवों और 10 लाख मतदान केंद्रों को कवर करेगा और इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के शांति और सद्भाव के संदेश का प्रचार करेंगे तथा केंद्र सरकार की नाकामी को जनता को बताएंगे.

ओझा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विश्व के सबसे युवा देश के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं दे पाई. उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार देश के प्रत्येक परिवार को महंगाई की आग में झोंक दिया. किसानों को आमदनी दोगुनी करने का कोरा झांसा दिया गया. समाज के पिछड़े, दलित, आदिवासी वर्गों को तरक्की का पर्याप्त अवसर नहीं दिया. अवसर बस अपने धन्ना सेठ दोस्तों के लिए सृजित किए गए और इन नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए भारत को नफरत, निराशा और नकारात्मकता के दलदल में धकेल दिया.”

कन्याकुमारी से शुरू हुई यह पदयात्रा अब जम्मू पहुंच गई है और 3,900 किलोमीटर लम्बी यात्रा का बुधवार को 131 वां दिन है.
ओझा ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी इस ‘भारत जोड़ो’ अभियान को और अधिक व्यापकता प्रदान करने के लिए समूचे देश में 26 जनवरी से 26 मार्च तक एक जनसंवाद कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाएगी जिसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां करेंगी.
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भारत के छह लाख गांवों, 2.50 लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान मतदान केंद्रों तक पहुंचकर राहुल गांधी जी के संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों से हर घर को अवगत कराया जाएगा.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा छत्तीसगढ़ में 60 दिनों में कुल 1.80 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगी. राज्य में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने हैं. शुक्ला ने बताया कि पहले दिन 307 मतदान केंद्रों पर यात्रा निकाली जाएगी. प्रत्येक यात्रा 10 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

नेता प्रतिपक्ष के बेटे को बचाने का प्रयास कर रही भाजपा

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बलात्कार के आरोपी नेता प्रतिपक्ष के बेटे को बचाने की कोशिश कर रही है. रायपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बताएं कि आदिवासी बेटी से दुष्कर्म के आरोपी और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे को कहां छिपाकर रखे हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ एक आदिवासी महिला ने विवाह करने का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पिछले सप्ताह पलाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था.

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पलाश ने उसका गर्भपात भी कराया था. अभी तक पलाश की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मरकाम ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा आखिर बलात्कारियों को कब तक संरक्षण देती रहेगी? पूरा प्रदेश भाजपा के इस बलात्कारी प्रेम को देख रहा है.

पुलिस अपराधी को खोजने के लिए लगातार दबिश दे रही है. फिलहाल नारायण चंदेल खुद भी अज्ञातवास में है. मरकाम ने सवाल उठाया कि पुत्र मोह में नेता प्रतिपक्ष अपने बेटे को किसी भाजपा शासित राज्य में तो छुपाकर नहीं रखे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी मांग करती है कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से इस्तीफा ले, वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनको बर्खास्त किया जाये तथा उनके बलात्कारी बेटे पलाश चंदेल से आत्मसमर्पण करवाये.

रायपुर पुलिस ने इस महीने की 18 तारीख को पलाश के खिलाफ जीरो में प्राथमिकी दर्ज किया था और आगे की कार्रवाई के लिए इसे जांजगीर-चांपा पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था. इस संबंध में जांजगीर-चांपा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया की आरोपी पलाश चंदेल की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग दलों का गठन किया गया है जो उनके संभावित ठिकानों पर राज्य के भीतर और बाहर दबिश दे रहे हैं.

सोनी ने बताया कि उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है जो फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और अन्य माध्यमों के सहयोग से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच कर रही है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button