छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

महतारी वंदन योजना: महिलाओं के अकाउंट में 10 मार्च को किया जायेगा राशि ट्रांसफर…

रायपुर: पीएमओ की तरफ से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए हरी झंडी अगर मिलती हैं तो संभवतः 10 मार्च को सभी पात्र महिलाओं के अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह कहना हैं विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम रही हैं। वही इससे पहले उन्होंने बताया कि पहले हुई तारीख में बदलाव किया गया हैं।

यानी 7 मार्च को राशि का अंतरण नहीं किया जाएगा। चूंकि 12 मार्च को किसानों के बोनस राशि वितरण का कार्यक्रम भी तय हैं लिहाजा माना जा रहा हैं कि इस कार्यक्रम से पहले ही महतारियों को उनके खाते में राशि भेज दी जाएगी।

बता दें कि मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना को प्रदेश भर में लागू कर दिया हैं। पिछले महीने की 20 फरवरी को आवेदन की अंतिम तारीख थी। प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को योजना के लिए पात्र पाया गया हैं जिन्हें 1000 रुपये प्रतिमाह उनके डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button