छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

कोरबा : जंगली हाथियों के हमले में व्यक्ति की मौत

कोरबा. छत्तीसग­ढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों के हमले में मानसिक रूप से अवस्थ्य एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के करतला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव के करीब जंगली हाथियों के हमले में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि जब यह व्यक्ति बुधवार-बृहस्पतिवार की रात लगभग 12:30 बजे रामपुर गांव के करीब था तब उसका सामना जंगली हाथियों से हो गया जिसके बाद हाथियों ने जमीन पर पटक कर उसकी जान ले ली. अधिकारियों ने बताया कि मृत व्यक्ति के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है. वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा पिछले दो माह से क्षेत्र के गांवों में घुमता रहता था.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मारे गए व्यक्ति के परिजनों की तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि जिले के रामपुर और आसपास के जंगल में पिछले 15 दिनों से 17 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है. हाथियों के झुंड ने आसपास के खेत में लगी धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button