छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

भारत की अर्थव्यवस्था पर वैश्विक मुहर – मुख्यमंत्री साय ने S&P अपग्रेड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से लेकर जिला मुख्यालयों, कस्बो एवं गांवों में 79वें स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. मुख्यमंत्री परेड के आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी लेने के पश्चात राज्य की जनता के नाम अपना संदेश देंगे.

मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर असाधारण साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्य के 25 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक, राष्ट्रपति पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करेंगे. मुख्य समारोह में पुलिस बैंड एवं हार्स शो का प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगेे. राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, कवर्धा में सांसद संतोष पांडेय, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग, तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे.

मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमलाल कौशिक, कोरिया में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, कोंडागांव में विधायक सुलता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक राजेश मूणत, दंतेवाड़ा में विधायक किरण देव और सुकमा जिला मुख्यालय में विधायक धरमजीत सिंह स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे.

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, रोशनी से आलोकित हुआ मुख्यमंत्री निवास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है. उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है.

उल्लखेनीय है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास रोशनी में जगमगा उठा है. मुख्य भवन, जनदर्शन हॉल, गणेश पंडाल, मंदिर और परिसर के अन्य हिस्सों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है.मुख्यमंत्री निवास के मुख्य द्वार को विशेष साज-सज्जा और रंगीन रोशनी से आलोकित किया गया है, जो दूर से ही स्वतंत्रता दिवस के पर्व की भव्यता का आभास कराता है.

भारत की अर्थव्यवस्था पर वैश्विक मुहर – मुख्यमंत्री साय ने S&P अपग्रेड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी S&P Global Ratings द्वारा भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘BBB-’ से बढ़ाकर ‘BBB’ तथा अल्पकालिक रेटिंग को ‘A-3’ से ‘A-2’ कर स्थिर दृष्टिकोण (Stable Outlook) के साथ अपग्रेड किया गया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह अपग्रेड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक नीतियों की मजबूती, राजनीतिक स्थिरता और वैश्विक निवेशकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है.

मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अपग्रेड 18 वर्षों बाद हुआ है, S&P ने आखिरी बार जनवरी 2007 में भारत की रेटिंग बढ़ाई थी.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष हुआ यह रेटिंग अपग्रेड यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, भारत की मजबूत आर्थिक नीतियों, राजनीतिक स्थिरता और वैश्विक निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के आर्थिक सामर्थ्य और हर भारतीय के बेहतर जीवन के प्रति मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का वैश्विक प्रमाण है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button