छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री साय को अभ्यास स्कूल की बच्चियों ने खुद की बनाई राखी बांधी

भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

रायपुर. रक्षाबंधन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला महासमुंद की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार राखियां मुख्यमंत्री के कलाई में सजायी. बच्चियों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री को राखी बांधी और मिठाईयां खिलायी. मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा और कहा कि शिक्षा से देवार जाति की तस्वीर बदली है. यह उपलब्धि सुकून देने वाली है. उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि आप सब खूब पढ़ें और तरक्की की राह पर आगे बढ़ें.

गौरतलब है कि आज प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र के नेतृत्व में स्कूल की छात्राएं पूर्वी देवार, भूमि देवार, नेहा देवार, पीहू बुंदेला और सारिका ढीमर ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचीं. इन छात्राओं में देवार जाति की बच्चियों को शामिल देख मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलारा और स्नेह जताते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति जागरुकता से देवार जाति के लोगों के जीवन में सुखद बदलाव आ रहा है. यह बहुत खुशी की बात है. इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चियों की राखी स्वीकारने पर मुख्यमंत्री जी का आभार जताया.

प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रभावी कदमों से वे बच्चे, जो कभी कबाड़ बीनते थे, अब स्कूल आकर पढ़ाई कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की कलाई पर इन बच्चियों द्वारा राखी बांधने का यह कदम सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है. मालूम हो कि प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र ने ऐसे घुमंतू बच्चों को स्कूल तक लाने और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अपनी सैलरी का एक हिस्सा बच्चों के लिए पेंसिल बॉक्स, यूनिफार्म बेल्ट, चॉकलेट और बिस्किट में खर्च किया, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ा है.

भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बड़ी संख्या में बहनों और बच्चियों ने राखी बांधी. इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी और उनके सुखद-समृद्ध जीवन के लिए दुआएं दी. भारत में पहली बार है कि ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर इस रक्षाबंधन पर्व को खास ढंग से मनाया. इस मौके पर स्वच्छता दीदियां, दिव्यांग बच्चे और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके खुशहाल जीवन कामना की. मुख्यमंत्री ने सभी बहनों और बच्चियों को उपहार भेंट किए और उनके सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी बच्चियों और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज मुझे यह अहसास ही नहीं हुआ कि मेरी कोई सगी बहन नहीं है, प्रदेशभर से आयी बहनों और बच्चों का स्नेह और मंगलकामनाएं पाकर मैं अभिभूत हूं. हमारी सरकार उनके सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में पहल की है. महतारी वंदन योजना के माध्यम में बहनों और माताओं के प्रति अपने इसी दायित्व को पूरा किया है. मुझे संतोष है कि इस योजना में प्रदेश की 70 लाख माताओं- बहनों को हर माह एक-एक हजार मिल रहा हैं. महतारी वंदन योजना के माध्यम से हमने बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है. इस योजना के जरिए हर महीने महिला बहनों को मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि महिलाओं और बहनों की सामाजिक एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ी है. उनकी छोटी-मोटी घरेलू जरूरतें इस राशि से पूरी होने लगी है. आप सभी बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है. रक्षाबंधन के इस पर्व पर, मैं आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना करता हूं. रक्षाबंधन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में खुशियों का माहौल था. बड़ी संख्या में राखी बांधने पहुंची बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था. सभी एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते दिखाई दिए.

एवरेस्ट के बेसकैंप तक चढ़ाई करने वाली कुमारी चंचल सोनी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास में बहनों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनत्व और स्नेह देखकर सुखद अनुभूति हुई. उन्होंने सभी बहनों को सगे भाई से बढ़कर मान-सम्मान दिया है. शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला महासमुंद की छात्राएं पूर्वी देवार, भूमि देवार, नेहा देवार, पीहू बुंदेला और सारिका ढीमर ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर बेहद खुश नजर आईं. वे मुख्यमंत्री से मिले स्नेह और उपहार को पाकर प्रफुल्लित हुए.
महतारी वंदन योजना के हितग्राही तेलीबांधा निवासी गृहणी जैबुन निशा ने बताया कि विष्णु देव की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने बताया कि उम्रदराज होने पर उन्हे आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है और महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है.

गुढ़ियारी निवासी लक्ष्मी साहू ने बताया कि वे बारहवीं तक शिक्षित है. उन्होने बताया कि महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से एक सिलाई मशीन खरीदी और अपने सिलाई काम को आगे बढ़ाया है साथ ही बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने में भी मदद मिल जाती है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हर महीने हम बहनों के बैंक खाते में एक हजार रूपए की राशि भेजकर भाई होने का वचन पूरा कर रहे है.
पुलिस विभाग में पदस्थ ट्रांसजेंडर तनु साहू, शंकर यादव, योगेश जंघेल सहित अन्य ट्रांसजेंडर समुदाय के कॉन्सटेबल ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके सुखद जीवन की कामना की. विद्या राजपूत के साथ थर्डजेंडर समाज की अवनी खोरपड़े, शिवांगी, साक्षी, देशावी मंडल, जोया, पॉपी देबनाथ ने मुख्यमंत्री को इस मौके पर रक्षासूत्र बांधा और उन्हें दुआएं दीं. स्वच्छता दीदियों एवं सफाई दीदियों, महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों, महासमुंद से आए दिव्यांग छात्र-छात्राओं, शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला के बच्चों एक्जेक्ट फांडडेशन संस्था, प्रयास रेसीडेंसियल स्कूल गुढ़ियारी, उड़ान नई दिशा संस्था की बालिकाएं भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंची थीं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button