छत्तीसगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

रायपुर. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर 2023 के पूर्व, नगरीय निकायों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि करा ली जाए. इस क्रम में नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर आगामी एक सप्ताह नियमित संचालित किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सुशासन दिवस के आयोजन के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है. जारी निर्देश में कहा गया है कि सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10 बजे अटल चौक में प्रारंभ किया जाए.

’सुशासन दिवस’ के अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा नगरीय निकायों में ’सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प भी लिया जाए. नगरीय निकाय में अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा आदि का आयोजन किया जाए. विशेषतः नगर निगमों में अटल जी की कविता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जाए.

नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा जिला कलेक्टरों, नगरीय निकाय के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से सुशासन दिवस आयोजन के संबंध में जिले के समस्त निगम, पालिका, पंचायतों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने कहा गया है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button