खेलमुख्य समाचार

सुल्तान जोहोर कप: मैच 3-3 से ड्रॉ, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया

जोहोर. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां सुल्तान जोहोर कप के अपने ग्रुप चरण के तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला. भारत ने रोमांचक मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ब­ढ़त बनाई लेकिन पाकिस्तान ने गोल करके अंक बराबर कर लिए.

इस परिणाम का मतलब है कि भारत को अब तक टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है. भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडल (43वें मिनट), सौरभ आनंद कुशवाहा (47वें मिनट), मनमीत सिंह (53वें मिनट) ने गोल दागे. पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद (5वें मिनट) के अलावा सूफियान खान (39वें मिनट, 55वें मिनट) ने दो गोल किए. भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए गेंद पर दबदबा बनाए रखा. भारत ने शुरुआत में सर्कल में कई बार सेंध लगाई जिससे पाकिस्तान बैकफुट पर रहा.

पाकिस्तान ने पलटवार करते हुए जल्द ही पेनल्टी स्ट्रोक हासिल कर लिया. कप्तान शाहिद ने बिना कोई गलती किए गेंद गोलकीपर के दाईं ओर से नीचे की ओर डालकर अपनी टीम को शुरुआती ब­ढ़त दिला दी. इसके बाद सूफयान ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके पाकिस्तान की ब­ढ़त 2-0 कर दी.

भारत ने क्वार्टर के अंत में एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया. तीन मिनट से भी कम समय रहते हुंदल ने गोल करके अंतर कम किया.
इसके बाद कुशवाहा ने एक बेहतरीन शॉट लगाकर स्कोर बराबर कर दिया. बराबरी गोल करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारत ने आक्रामक रुख अपनाया जिससे पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया. फिर मनमीत ने गोल करके मैच में पहली बार भारत को ब­ढ़त दिलाई. हालांकि यह ब­ढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि सूफयान ने मैच में दूसरी बार पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बराबरी हासिल कर ली.

भारतीय जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया

भारतीय क्रिकेटरों द्वारा हाल में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने की नीति से हटकर देश की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को सुल्तान जोहोर कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों में दोनों टीमों के अंडर-21 खिलाड़ी एक-दूसरे का अभिवादन करते और हाई-फाइव करते देखे जा सकते हैं जो हाल में सुर्खियों में रहे ‘हाथ नहीं मिलाने’ के विवाद से बिल्कुल अलग है.

कुछ दिन पहले ही भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप और कोलंबो में विश्व कप के अपने मैचों के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया था. पहलगाम हमले के बाद ब­ढ़े तनाव के बाद दोनों देशों ने खेल के मैदान पर भी एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखी थी. लेकिन मंगलवार को यहां हालात बिल्कुल अलग थे.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button