छत्तीसगढ़देशमुख्य समाचार
तोखन साहू, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गा दास उइके ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली
धार से सांसद सावित्री ठाकुर, बिलासपुर से सांसद तोखन साहू और मुजफ्फरपुर से सांसद राज भूषण चौधरी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.
लुधियाना से लोकसभा चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू और राज्यसभा सदस्य सतीश दुबे तथा संजय सेठ ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.
मध्य प्रदेश की बैतूल सीट से सांसद दुर्गा दास उइके, महाराष्ट्र की रावेर सीट से सांसद रक्षा खडसे और पश्चिम बंगाल की बलूरघाट सीट से सांसद सुकांत मजूमदार ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.