छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर

रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह चार उच्च शिक्षा संस्थानों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर और दुर्ग जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इन जिलों में कई स्थानों पर यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी और अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) रायपुर जाएंगी, जहां वह दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि हैं. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन जाएंगी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार जाएंगी, जहां वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

अधिकारियों ने बताया कि बाद में राष्ट्रपति मुर्मू नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन का दौरा करेंगी, जहां वह स्थानीय आदिवासियों से बातचीत करेंगी. बाद में वह राजभवन वापस आएंगी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अगले दिन शनिवार को सुबह गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और अन्य कार्यक्रमों के लिए हेलीकॉप्टर से भिलाई (दुर्ग जिला) के लिए रवाना होंगी.

अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी. इसके बाद राष्ट्रपति रायपुर वापस आएंगी और नवा रायपुर में स्थित पंडित दीनदयाल मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति शनिवार शाम पांच बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button