छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

नक्सलवाद की समस्या का तीन साल में होगा समाधान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न उनके राज्य में नक्सलवाद के मुद्दे का समाधान अगले तीन साल में कर लिया जाएगा. यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि विष्णु देव साय नीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार राज्य में सामान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों से संवाद करने की पक्षधर है ताकि उन्हें मुख्य धारा में लाया जा सके.

शर्मा ने कहा, ” मुझे भरोसा है कि नक्सलवाद की समस्या का समाधान तीन साल में कर लिया जाएगा. तीन साल में आप सुकून से इंद्रावती नदी के किनारे बैठ सकेंगे. यह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मजबूत नेतृत्व में संभव है.” छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार रात को नक्सलियों द्वारा लगाए गए संर्विधत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में हुए धमाके की चपेट में आने से विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के दो जवानों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद को बंदूक की ताकत से समाप्त नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा, ”हम विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रहे हैं और विस्तृत रुख अपना रहे हैं. हम पहले ही नक्सलियों से बिना शर्त बातचीत कर रहे हैं. संवाद होना चाहिए. हम टेलीफोन या वीडियो कॉल से भी बात कर सकते हैं. यहां तक मैंने फीडबैक के लिए गूगल फार्म भी जारी किया है.” शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के आतंरिक मामलों में विदेशी शक्तियों के हस्तक्षेप को पूरी तरह से ‘समाप्त’ कर देगी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button