छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़: रेप पीड़िता ने किया सुसाइड, जेल से छूटने के बाद धमकी दे रहा था आरोप

बिलासपुर. तोरवा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से छह साल तक दुष्कर्म किया। इस बीच उसने महिला के नाम से अलग-अलग जगहों से छह लाख स्र्पये कर्ज भी ले लिया। बाद में उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत पर छूटने के बाद वह पीड़िता को धमकाने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला निजी संस्थान में काम करती थी। उसके पति की मौत हो चुकी थी। महिला को शादी का झांसा देकर देवरीखुर्द में रहने वाला प्रेमशंकर साहू उसके साथ रहने लगा। उसने लोगों को उसका पति बताकर अलग-अलग समूह से छह लाख स्र्पये लोन भी ले लिया। बाद में उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। महिला ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय के आदेश पर युवक को जेल भेज दिया गया। जमानत पर छूटने के बाद वह महिला पर समझौते के लिए दबाव बना रहा था। इसके अलावा वह उससे रूपए भी मांगता था। इससे परेशान होकर महिला ने पांच दिसंबर 2021 को जहर सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की। युवक और महिला के बीच मोबाइल मैसेज की जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button