छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

CG Exit Poll 2024 Live: एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में खिला कमल, कांग्रेस को नहीं मिलती दिख रही एक भी सीट

Chhattisgarh Exit Poll 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान हुआ है।16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई थी। परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले तमाम एग्जिट पोल्स में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। राज्य में कुल 11 लोकसभा की सीटें हैं जिनमें भाजपा 10 से 11 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में खिला कमल
न्यूज 24- टुडेज़ चाणक्य
भाजपा 11
कांग्रेस 00

इंडिया टीवी-CNX
भाजपा 10-11
कांग्रेस 0-01

इंडिया टुडे एक्सिस
भाजपा 10-11
कांग्रेस 0-1

एबीपी-सी वोटर
भाजपा 10-11
कांग्रेस 0-1

टीवी 9 पोलस्ट्रैट
भाजपा 11
कांग्रेस 00

एग्जिट पोल्स में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान
तमाम एग्जिट पोल्स में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। राज्य में कुल 11 लोकसभा की सीटें हैं जिनमें भाजपा 10 से 11 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना है।

इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल में भाजपा को 10 से 11 सीटें
इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 से 11 सीटें जीत रही हैं वहीं कंग्रेस को एक सीट मिलने की उम्मीद है।

इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में कांग्रेस को एक सीट
इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। बीजेपी पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पर भारी दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से बीजेपी 10-11 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल में कांग्रेस को नहीं मिल रही एक भी सीट
एग्जिट पोल में कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। न्यूज 24- टुडेज़ चाणक्य के मुताबित छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है।

छत्तीसगढ़ में 2019 में तीन चरणों में हुआ था चुनाव
छत्तीसगढ़ में 2019 में तीन चरणों 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, और 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़ की 11 में से नौ सीटों पर भाजपा तो वहीं दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

CG Exit Poll 2024 Live: क्या है एग्जिट पोल्स
एग्जिट पोल्स एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कुछ मतदाताओं से पूछे गए सवालों के आधार पर यह समझने की कोशिश की जाती है कि जनता ने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया है। एग्जिट पोल्स चुनाव के अंतिम दिन होते हैं, जब वोटिंग खत्म होती है और वोटर्स मतदान केंद्रों से बाहर निकलते हैं इससे स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी परिणामों का अनुमान लगाया जाता है। एग्जिट पोल्स पार्टियों और राजनीतिक विश्लेषकों को चुनावी ट्रेंड्स समझने में मदद करते हैं। इन पोल्स के आधार पर मीडिया चुनाव परिणामों की पूर्वानुमानित रिपोर्टिंग भी करता है। एग्जिट पोल्स करने वाली एजेंसियां लगातार अपनी प्रक्रिया को बेहतर कर रही हैं। जिससे आम तौर पर फाइनल चुनावी नतीजों की झलक तो मिल ही जाती हैय़ कभी-कभी ये अनुमान बिलकुल सटीक भी साबित हुए हैं, लेकिन कई बार ये अनुमान गलत भी हुए हैं और ऐसा होने की गुंजाइश हमेशा रहती है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button