छत्तीसगढ़देशमुख्य समाचार

रायपुर सीट पर भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल पांच लाख से अधिक मतों से आगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ की रायपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा कांग्रेस के विकास उपाध्याय से पांच लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. राज्य में अब तक के रुझानों में भाजपा राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से 10 पर प्रभावशाली बढ़त बनाए हुए है. राज्य में मंगलवार सुबह आठ बजे 33 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई. पहले आधे घंटे में डाक मतपत्रों की गिनती की गई तथा बाद में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई.

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को अब तक 10,03,311 वोट मिले हैं और वह कांग्रेस के उपाध्याय से 5,46,195 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं. इसी तरह दुर्ग सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद विजय बघेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा कांग्रेस के राजेंद्र साहू से 4,30,978 मतों से आगे चल रहे हैं.

महत्वपूर्ण राजनांदगांव सीट पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय से 44,621 वोटों से पीछे चल रहे हैं. नक्सल प्रभावित बस्तर सीट (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) पर भाजपा के महेश कश्यप कांग्रेस के तेजतर्रार नेता कवासी लखमा से 55,078 वोटों से आगे चल रहे हैं.

बिलासपुर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक तोखन साहू कांग्रेस के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक देवेंद्र यादव से 1,49,653 वोटों से आगे चल रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए चिंतामणि महाराज अनुसूचित जनजाति आरक्षित सरगुजा सीट पर कांग्रेस की शशि सिंह से 64,822 वोटों से आगे चल रहे हैं.

आदिवासी बहुल रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह से 2,40,180 मतों से आगे चल रहे हैं. मेनका सिंह सारंगढ़ के पूर्व राजघराने से हैं. महासमुंद सीट पर भाजपा की रूपकुमारी चौधरी कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू से 1,43,975 मतों से आगे चल रही हैं. कांकेर सीट पर भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग कांग्रेस के बीरेश ठाकुर से 1884 मतों से आगे चल रहे हैं.

जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित) सीट पर भाजपा की महिला नेता कमलेश जांगड़े कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया से 55,902 मतों से आगे चल रही हैं. कांग्रेस केवल कोरबा सीट पर बढ़त बनाने में कामयाब रही है, जहां उसकी मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत, जो विपक्ष के मौजूदा नेता चरणदास महंत की पत्नी हैं, भाजपा की प्रभावशाली महिला नेता सरोज पांडे से 39,564 मतों से आगे चल रही हैं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button