छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

समाज को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई: उपमुख्यमंत्री साव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने उच्चस्तरीय बैठक की, गृहमंत्री विजय शर्मा जी एवं अन्य मंत्री ने घटना स्थल का किया मुआयना

रायपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, बलौदाबाजार में कल (सोमवार) जो घटना हुई है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह घटना चिंता का विषय है।श्री साव ने सभी से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ शांति और सद्भावना का गढ़ रहा है। यहां इस प्रकार की घटना का इतिहास नहीं रहा है। ये परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की धरती है। समाज को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्वों ने षड्यंत्र किया है, इस घटना में जिन लोगों का हाथ है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्री साव ने कहा कि, सरकार ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल रात को ही उच्चस्तरीय बैठक ली और मामले की विस्तृत समीक्षा की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन मुस्तैदी से जांच कर रहा है। सीएम ने समाज प्रमुखों से भी बातचीत की है। उन्होंने सभी से सौहाद्र और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, माननीय गृहमंत्री विजय शर्मा जी एवं अन्य वरिष्ठ मंत्रियों ने सभी उच्च अधिकारियों के साथ देर रात तक बलौदाबाजार में घटना स्थल का मुआयना किया है। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल से जुड़े सवाल पर श्री साव ने कहा कि, मोदी जी ने मजबूत मंत्री परिषद का गठन किया है, अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। सौभाग्य का विषय है कि छत्तीसगढ़ को भी प्रतिनिधित्व मिला है। श्री तोखन साहू जी को मंत्री परिषद में शामिल किया गया है। उन्हें केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इससे निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ को लाभ होगा।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button