छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने को लेकर विवाद: अपने ही दोस्त की गला दबाकर हत्या…

दुर्ग: भिलाई से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक ने शराब पीने के बाद अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और दोस्ती के बाद दोनों की पहली मुलाकात थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र कामधेनु विश्वविद्यालय का छात्र है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले एक वेदांत शर्मा की कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अनमोल से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक सोशल मीडिया पर बातचीत होने के बाद मुलाकात की प्लानिंग की। इसके बाद कल आरोपी अनमोल अपने दोस्त वेदांत से मिलने उसके घर पहुंचा। ताया गया कि वेदांत और अनमोल ने रात पहले जमकी शराब पी और फिर दोनों के बीच अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने को लेकर विवाद हो गया।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि अनमोल ने वेदांत की गला दबाकर हत्या कर दी है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी अनमोल पूरी रात वेदांत की लाश के बगल में सोया रहा। वहीं, जब सुबह वह वेदांत के घर से निकला तो उसके चाचा को भी नमस्ते किया। अनमोल के जाने के बाद जब परिजन वेदांत के कमरे में गए तो वहां की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। वेदांत संदिग्ध हालत में अपने कमरे में पड़ा हुआ था। परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए इलके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी को धर दबोचा।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button