छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जल्द ही साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस्तीफा दे चुके हैं। उनकी कैबिनेट में जगह खाली है। इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से किन्हीं 2 को बदले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

इस बीच आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस दौरान CM साय ने प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा की है।

मुख्यमंत्री साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार की सुगबुगाहट और तेज हो चली है । दरअसल 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में साय सरकार की कोशिश रहेगी कि उससे पहले नए मंत्रियों का विभागों में काम-काज संभाल लेना ही बेहतर है। एक पद पहले से खाली था, और बृजमोहन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं।

उनमें कौन से दो चेहरे फिट होने वाले हैं। ये बड़ा सवाल है। इसके अलावा चर्चा ये भी है कि खराब परफॉर्मेंस करने वाले एक दो मंत्रियों पर गाज भी गिर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो दो की जगह तीन या चार नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण जल्द देखने को मिल सकता है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button