छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नियमितिकरण मुद्दे पर दिया जवाब…

रायपुर: भाजपा सरकार ने आज विधानसभा में लिखित में कहा कि अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण के लिए अभी इंतजार करना होगा। शासन स्तर पर नियमितिकरण को लेकर अभी कोई कार्ययोजना नहीं बनी है। अतारांकित प्रश्नों के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी है कि अभी संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं है।

अभी तक किसी संविदाकर्मियों को नियमित भी नहीं किया गया है। कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव और योगेश्वर राज सिन्हा ने अनियमित कर्मचारियों का मुद्दा उठाया था। दोनों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जवाब दिया है।

आगे उन्होंने बताया कि प्रदेश में 300 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है और 5500 एक शिक्षक स्कूल संचालित हैं। मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्न काल में भाजपा के विधायकों ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाया । ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि उनके विस क्षेत्र में 90 स्कूल हैं। और इनमें से अधिकांश में शिक्षकों की कमी है।

साहू ने कहा माना हिंदी स्कूल में 6-8वीं तक दो ही शिक्षक हैं और 9-12वीं में 3। ऐसी स्थिति में रिक्त पदों में भर्ती आवश्यक है। शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के साथ अन्याय होगा। कब तक भर्ती कर ली जाएगी। सीएम साय ने लिखित में बताया कि प्रदेश में शिक्षकों को 1954 पद रिक्त हैं और 7939 कार्यरत हैं। छत्तीसगढ़ में देश के औसत की तुलना में 21 बच्चों में एक शिक्षक है।

फिर भी कमी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 300 शिक्षक विहीन और 5500 एकल शिक्षक स्कूल संचालित हैं। हम युक्तियुक्तकरण कर रहे हैं ।इससे कमी की समस्या दूर होगी। उसके बाद भर्ती भी करेंगे। भाजपा के अजय चंद्राकर ने सीएम से जानना चाहा कि युक्तियुक्त करण कर रहे हैं तो यह बताएं कि कितने शहरी स्कूल सरप्लस शिक्षक वाले हैं। सीएम ने कहा करीब 7500 स्कूलों में अधिक शिक्षक हैं।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button