छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ : कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछार

रायपुर. छत्तीसगढ. में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को राज्य में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का आरोप लगाते हुए विधानसभा घेराव की कोशिश की. पुलिस ने इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की भी बौछार की. राज्य में अभी विधानसभा का मानसून सत्र जारी है. कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा घेराव की घोषणा की थी.

विपक्षी दल की घोषणा को देखते हुए प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए विधानसभा की ओर जाने वाली सड़कों पर विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था. इस दौरान अनेक स्थानों पर धातु की चादरों से अवरोधक तैयार कर सड़क को बंद कर दिया गया था. शहर के लोधीपारा चौक पर जब कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और आगे बढ.ने की कोशिश करने लगे तब भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछार करनी पड़ी.

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के राज्य प्रभारी सचिन पायलट ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है. उन्होंने कहा कि राज्य में दुष्कर्म, हत्या, लूट की घटनाएं बढ. रही हैं. पायलट ने कहा कि राज्य की जनता के साथ अन्याय हो रहा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से लोग परेशान हैं. राज्य सरकार पूरी तरह विफल और अप्रभावी साबित हुई है.

उन्होंने कहा कि सरकार को नींद से जगाने के लिए कांग्रेस द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए हैं. इसे लेकर सदन के भीतर और सड़क पर लड़ाई जारी रहेगी. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार के महज छह महीने के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि विपक्ष को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

बघेल ने कहा कि सरकार पिछले महीने बलौदाबाजार शहर में कलेक्टरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाने से रोकने में विफल रही. राज्य में धार्मिक विद्वेष भड़काने का प्रयास किया जा रहा है. राजधानी रायपुर में पिछले कुछ महीनों में गोलीबारी की चार घटनाएं हुई हैं.

बघेल ने कहा कि नक्सलियों के नाम पर निर्दोष आदिवासियों की हत्या की जा रही है या उन्हें जेलों में डाला जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान शहर के मंडी गेट में पायलट, बघेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कांग्रेस ने बैज की तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़ दिए.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button