छत्तीसगढ़देशमुख्य समाचार

कांग्रेस ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान, छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला व रंजीत रंजन उम्मीदवार

अजय माकन को हरियाणा, चिदंबरम को तमिलनाडु से दिया गया टिकट

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है।

कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है। जिन लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है, उनमें कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश विवेक तन्खा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा से अजय माकन और तमिलनाडु से पी चिदंबरम राज्यसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस ने फिलहाल 10 राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राजस्थान से मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उधर छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को उम्मीदवार बनाया गया है।

राज्य उम्मीदवार
छत्तीसगढ: राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन
हरियाणा: अजय माकन
कर्नाटक: जयराम रमेश
मध्य प्रदेश: विवेक तन्खा
महाराष्ट्र: इमरान प्रतापगढ़ी
राजस्थान: रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी
तमिलनाडु: पी चिदंबरम

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button