छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

धमतरी: दुर्घटनावश गोली चली, सीआरपीएफ का जवान घायल

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को दुर्घटनावश गोली चलने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना आज सुबह नक्सल प्रभावित बोरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीआरपीएफ के बिरना सिल्ली शिविर में उस समय हुई, जब वहां जवान हथियारों की सफाई कर रहे थे. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 211वीं बटालियन के हवलदार श्यामवीर भी इसी अभ्यास में शामिल था. अधिकारियों के मुताबिक, जब वह हथियारों की सफाई कर रहा था तब उनकी सरकारी राइफल से गोली चल गई और उसके हाथ में लग गई.

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को धमतरी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा प्रारंभिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना दुर्घटनावश गोली चलने का मामला लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है. सीआरपीएफ को धमतरी जिले (रायपुर संभाग) और बस्तर संभाग के जिलों में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए बड़ी संख्या में तैनात किया गया है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button