छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर, महिला समृद्धि सम्मेलन होंगी शामिल…

रायपुर: प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी है. माना एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने स्वागत किया। यहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद प्रियंका गांधी 11:30 बजे भिलाई के लिए रवाना होगी और वहां आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होगी। इस दौरान प्रियंका गांधी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 5:20 बजे प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी के आज के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम को लेकर लगातार मंथन हो रहा है और हर किसी को कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Back to top button