छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंपारण में प्रभु वल्लभाचार्य आश्रम में की पूजा-अर्चना

राजिम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्‍तीसगढ़ के चंपारण स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम पहुंच गए हैं। यहां रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शाह का स्‍वागत किया। इस दौरान शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहे। शाह यहां पत्‍नी सोनल शाह संग चंपारण प्रभु वल्लभाचार्य के आश्रम में दर्शन और पूजन करेंगे। शाह यहां लगभग 30 मिनट शाह चंपारण में बिताएंगे।

गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का हेलीकॉप्टर नवागांव के गौठान के बाजू में उपमंडी प्रांगण में निर्मित हेलीपैड पर ट्रायल के लिए लैंड किया। महज पांच मिनट में वेरीफाई करके हेलीकॉप्टर फिर वापस उड़ान भर करके गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा पांच लेयर में होंगी, जहां 600 जवान, 25 राजपत्रित अधिकारी तथा 6 आईपीएस की ड्यूटी उनके सुरक्षार्थ रखे गए हैं। ये सभी टीमें क्रमश: बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग से आ रही हैं।

पहले भी अपनी माता जी के साथ चंपारण आ चुके हैं शाह

गृह मंत्री अमित शाह का चंपारण से पुराना नाता है। इसके पहले अमित शाह 2001 में अपनी माताजी को लेकर चम्पारण आए थे। जब वे गुजरात राज्य की राजनीति में थे। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में जरूर स्टार प्रचारक के रूप में आने वाले थे। सारी व्यवस्था भी हो चुकी थी, मंच तैयार था और पब्लिक भी आ चुकी थी, पर ऐन वक्त में उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया था।

तब चन्द्रशेखर साहू भाजपा के प्रत्याशी थे। पंचकोसी का प्रमुख होने के साथ ही चंपारण वल्लभाचार्य की जन्मभूमि भी है जिनका संबंध गुजराती समाज से है। जिसके कारण बारहों महीने समाज की भीड़ यहां देखने को मिलती है। शाह यहां से रायपुर चले जाएंगे, जहां पर नक्सल प्रभावित 7 राज्यों के मुख्य सचिव तथा डीजीपी की संयुक्त बैठक लेंगे।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button