छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

अन्याय के विरुद्ध लड़ना सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दही हांडी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने अपनी लीला से हमें जीवन जीने की कला सिखाई है. महाभारत में कृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया. अन्याय के खिलाफ लड़ना ही सबसे बड़ा धर्म है. भगवान कृष्ण ने हमें कर्म की प्रधानता की शिक्षा दी है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कृष्ण प्रकृति प्रेमी थे. जब हम भगवान कृष्ण को याद करते हैं तो हमें यमुना नदी का किनारा याद आता है, बांसुरी की तान याद आती है और गौ माता का झुंड याद आता है. सनातन धर्म में प्रकृति की पूजा की जाती है. पीपल, बरगद आदि वृक्षों को पूजनीय माना गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है. मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे अपनी माँ के नाम से एक पेड़ जरूर लगाएं. भगवान कृष्ण के प्रति भी हमारी सच्ची श्रद्धा तभी प्रकट होगी, जब हम एक पेड़ मां के नाम लगाकर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व पूरा करेंगे.

विशाल दही हांडी कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आयी गोविंदा टोलियों ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री साय ने दही हांडी फोड़ कर गोविंदा टोलियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक किरण सिंहदेव, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू तथा स्वामी राजीव लोचन जी महाराज, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बसन्त अग्रवाल और आयोजन समिति के सदस्यगण सहित विशाल जनसमूह उपस्थित था.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button