छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

कांकेर में एसएसबी कांस्टेबल ने आत्महत्या की, राज्य में आठ दिन में ऐसी दूसरी घटना

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 32 वर्षीय एक कांस्टेबल ने मंगलवार को अपनी सरकारी बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि राज्य में पिछले आठ दिनों में एसएसबी कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या की यह दूसरी घटना है. राज्य में सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल को नक्सल विरोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अंतागढ़) जयप्रकाश बरहाई ने बताया कि ताजा मामला अपराह्न करीब तीन बजे कोसरोंडा गांव स्थित एसएसबी शिविर का है.उन्होंने बताया, ”कांस्टेबल राकेश कुमार ने शिविर में अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.” बरहाई ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी कुमार द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. दुर्ग जिले के नेवई क्षेत्र में भी 27 अगस्त को एसएसबी के जोनल मुख्यालय में एसएसबी के एक कांस्टेबल ने अपनी सरकारी बंदूक से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button