छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

जशपुर: बंद का आह्वान, पूजा स्थल पर घिनौनी हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बगीचा. जशपुर नगर में वट सावित्री पूजा के दौरान एक युवक द्वारा पूजा स्थल पर महिलाओं के सामने घिनौनी हरकत करने के बाद जिले का माहौल गर्म हो गया है मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार तो कर लिया गया है मगर नगरवासी आज जशपुर नगर बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

बताया जाता है कि जशपुर जिला मुख्यालय मे सोमवार को पुरना नगर में वट सावित्री की पूजा के दौरान एक युवक द्वारा पूजा स्थल पर लघुशंका करने का तैयारी करने लगा इस पर महिलाओं द्वारा विरोध करने पर वह एक बार तो चला गया. फिर थोड़ी देर बाद प्लास्टिक में लघुशंका करके पूजा स्थल पर छिड़क दिया. इस घटना के बाद महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और वे आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने शाम को ही थाने पहुंच गए. उनकी रिपोर्ट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है लेकिन लोगों की मांग है कि ऐसी हरकत करने वाले आरोपी और उसके पूरे परिवार को जिला बदर किया जाय. इस मांग को लेकर और घटना के विरोध में भाजपा ने बुधवार को जशपुर बंद बुलाया था

एसडीओपी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि सोमवार को पुरना नगर में घटी घटना के विरोध में बुधवार को जशपुर बंद का आह्वान किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रार्थियों के द्वारा आरोपी परिवार सहित जिला बदर की मांग की जा रही है.

आपको बता दें कि सोमवार रात से ही बीजेपी इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है. सोमवार की रात को भजपा नेत्री रायमुनि भगत भाजयुमो के नेताओं के साथ काफी देर तक जमी हुई थी. यह बताना जरूरी है कि आरोपी दूसरे समुदाय का है इस लिहाज से बंद को लेकर प्रशासन काफी गम्भीर है.

इस पूरे मामले में आपसी सौहार्द का भी काफी ख्याल रखा जा रहा है. जशपुर जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना मंसूर ने जशपुर के पूरना नगर में आरोपी के द्वारा किये गए घिनोने कृत्य को गलत ठहराया और कहा है कि किसी भी मजहब के भावना को ठेस पहुंचाना गलत है और ऐसे आरोपियो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए .ऐसे कृत्यों का किसी मजहब से कोई लेना देना नहीं होता.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button