ज्योतिष

मंगलवार 28 अक्टूबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. अटका कार्य बनने से संतुष्ट रहेंगे. व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी बरतें. परिवार में आनन्द रहेगा.

वृषभ:- स्वजनों से निराशा होगी. आ​​र्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी. व्यवसाय में ज​ोखिम जमानत से दूरी बनाए रखें.

मिथुन:- रोग,ऋण में कमी आएगी. योजना विशेष में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक धन लाभ से उत्साहित रहेंगे. यात्रा से अटका कार्य बनेगा.

कर्क:- समाज में सम्मान बना रहेगा. करियर में उन्नति का नया मार्ग मिलेगा. वाहन पर व्यय होगा. व्यवसाय में लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा.

सिंह:- नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी. विरोधी पक्ष से सावधानी बरतें. महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक लाभ सामान्य रहेगा.

कन्या:- कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे. पूर्वनियोजित कार्य में निराशा होगी. साझेदारी में मतभेद पनप सकते हैं. व्यवसाय में स्वश्रम से उत्तम लाभ होगा.

तुला:- मनोत्साह बनाए रखें. कार्य विशेष में उहा पोह की ​िस्थति रहेगी. आ​​र्थिक ​स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में नया अनुबंध हो सकता है.

वृश्चिक:- पठन पाठन में अरुचि रहेगी. विरोधी से सचेत रहेंगे. आ​​र्थिक दबाब बना रहेगा. देनदारी की चिंता रहेगी. व्यवसाय में मंदी का रुख रहेगा.

धनु:- लोकप्रियता बढ़ेगी. नई योजना सफल होगी. नौकरी में बुद्धि कौशल का लाभ मिलेगा. व्यवसाय में विस्तार होगा. परिवार में आनन्द रहेगा.

मकर:- स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा. नौकरी में उलझने बनी रहेंगी. नए कार्य का प्रस्ताव आ सकता है. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा. मन शांत रहेगा.

कुंभ:- प्रयासों में सफलता से उत्साह बढ़ेगा. नाते रिश्तेदारों से मेल जोल बढ़ेगा. राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यवसायिक लाभ व साख में वृद्धि होगी.

मीन:- महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे. नौकरी में सम्मान बना रहेगा. अटके धन की प्रा​प्ति हो सकती है. व्यावसायिक ​​स्थिति व लाभ सामान्य रहेगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 07 कार्तिक मास शक 1947, कार्तिक मास 13 प्रविष्टे, 06 जमादिउलअवल हिज़री 1447, कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी 09.23 तक उपरांत अष्टमी, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 17.29 तक उपरांत श्रवण नक्षत्र, धृति योग 07.50 तक उपरांत शूल योग, वणिज करण 09.23 तक उपरांत वि​​ष्टि (भद्रा) करण, चन्द्रमा मकर राशि में दिन रात. शुभांक 2

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा. योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी. भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे. मानसिक एवं शारीरिक रुप से आप वर्ष भर सबल बने रहेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे. संतान सुख में वृद्धि होगी. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. सेना, इंजीनियरिंग, बैंक, चिकित्सा, केमिस्ट, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में पूरे वर्ष लाभ की निरन्तरता बनी रहेगी. इस वर्ष किसी नए उद्योग की स्थापना हो सकती है. आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार:- हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 12.00 से 13.30 तक

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button