छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

सूरजपुर : खदान में मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बंद खदान में कथित तौर पर कोयला चोरी करने के दौरान मिट्टी धंसने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई. सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुग्गा खदान में कोयला चोरी के दौरान मिट्टी के नीचे दबकर सुखलाल राजवाड़े (22) और रामकेश्वर राजवाड़े (32) की मौत हो गई.

साहू ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बैजनाथपुर गांव निवासी दोनों युवक एसईसीएल भटगांव स्थित बंद पड़े दुग्गा खदान में कोयला चोरी करने गए थे. जब वह गड्ढे में कोयले की खुदाई कर रहे थे तब मिट्टी धंसने से वे दब गए. इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जब हादसे की सूचना मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया. शवों को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच की जा रही है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button