छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

धमतरी: बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 15 पुलिसकर्मी घायल

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिसर्किमयों की बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस सवार 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संबलपुर गांव के करीब पुलिसर्किमयों की बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस सवार 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इनमें चार को गंभीर चोटें आई हैं.

उन्होंने बताया, “सुकमा जिले के पुलिस बल के महिला-पुरुष पुलिसकर्मी ‘रिफ्रेशर कोर्स’ के लिए माना स्थित पुलिस शिविर गए थे. 15 दिनों का कोर्स करने के बाद आज दोपहर लगभग 20 पुलिसकर्मी एक बस में सवार होकर सुकमा के लिए रवाना हुए थे. जब वे धमतरी जिले के संबलपुर गांव के करीब पहुंचे तब बस चालक ने ओवरटेक करते हुए ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी.” अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच की जा रही है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button