छत्तीसगढ़

सिंहदेव नहीं चाहेंगे, तो हसदेव में डंगाल तक नहीं कटेगी : भूपेश

रायपुर. हसदेव अरण्य मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा. वहीं स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर वे नहीं चाहते हैं तो हसदेव अरण्य में पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगी. वहां गोली चलाने की नौबत नहीं आएगी. गोली चलाने वालों पर ही गोली चल जाएगी. दरअसल, इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने कल सोमवार को बयान दिया था कि वे हसदेव अरण्य के जंगल नहीं कटने देंगे. अगर कोई गोली चलाता है तो पहली गोली वे खाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहदेव हमारे वरिष्ठ मंत्री हैं, वहां के क्षेत्रीय विधायक हैं. उनकी सहमति नहीं है और अगर वे नहीं चाहते तो हसदेव अरण्य में पेड़ क्या एक डंगाल तक नहीं कटेगा.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button