छत्तीसगढ़

630 करोड़ का तेन्दूपत्ता संग्रहित

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इस सीजन में अब तक 15 लाख 78 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है. यह संग्रहण गत वर्ष की तुलना में लगभग 21 प्रतिशत अधिक है. इनमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को अब तक कुल भुगतान योग्य राशि 630 करोड़ रूपए की राशि में से एक महीने के भीतर ही लगभग 300 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान हो चुका है.

राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण से आदिवासी-वनवासी संग्राहकों को रोजगार के साथ-साथ आय का भरपूर लाभ मिलने लगा है. राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जगदलपुर वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल बीजापुर में 52 हजार संग्राहकों द्वारा 32 करोड़ रूपए के 80 हजार 324 मानक बोरा, सुकमा में 44 हजार संग्राहकों द्वारा 40 करोड़ रूपए के एक लाख मानक बोरा, दंतेवाड़ा में 20 हजार 323 संग्राहकों द्वारा 8 करोड़ रूपए के 19 हजार 408 मानक बोरा तथा जगदलपुर में 43 हजार 178 संग्राहकों द्वारा 6.56 करोड़ रूपए के 16 हजार 396 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button