छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

बिलासपुर में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत…

बिलासपुर: बिलासपुर कोनी थाना क्षेत्र के लोखंडी गांव में जहरीली महुआ शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार रात चार लोगों की जान जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद अलग-अलग दिनों में अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। शुरुआत में मौतों को सामान्य माना गया, लेकिन जब शुक्रवार रात को एक साथ चार लोगों की जान गई, तब ग्रामीणों को शक हुआ कि इसकी वजह जहरीली शराब हो सकती है।

गांव में लगातार हो रही मौतों की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब तक चार शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण की पुष्टि होगी। फिलहाल, यह जांच की जा रही है कि शराब कहां से आई और इसे किसने बेचा।

मृतकों के परिजन सदमे में हैं, गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों की सूची

1. देव कुमार उर्फ दल्लू पटेल (40 वर्ष)

2. कन्हैया पटेल (60 वर्ष)

3. बलदेव पटेल (58 वर्ष)

4. शत्रुघ्न देवांगन (45 वर्ष)

5. कोमल देवांगन (40 वर्ष)

6. कोमल लहरे (58 वर्ष)

7. रामु सुनहरे (39 वर्ष)

इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। प्रशासन अब अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button