छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आखिरी सांसे गिन रहा है : राज्यपाल डेका

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि सुरक्षा बल के जवानों द्वारा तेजी से की गयी कार्रवाई की वजह से आज नक्सलवाद बस्तर में आखिरी सांसे ले रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन सदन में राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण हुआ।

सदन में अपने अभिषाण में राज्यपाल ने कहा, ”मेरी सरकार ने प्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया है। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में देश को 31 मार्च 2026 तक नक्सल ंिहसा से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई गई है। इसके अनुरूप लगातार कार्रवाई की जा रही है। नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में अब अंतिम सांसें ले रहा है।” उन्होंने कहा, ”मेरी सरकार की कुशल रणनीति, जवानों के हौसले और आम जनता के संकल्प के बूते एरिया डॉमिनेशन की सतत कार्रवाई की जा रही है। 14 महीने की अवधि में तीन सौ से अधिक नक्सली मार गिराए गये। 972 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और 1183 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों तथा नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए पुनर्वास नीति के तहत 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये गये हैं।” डेका ने कहा, ”नक्सल ंिहसा प्रभावित 26 गांवों में पहली बार ध्वजारोहण तथा यहां त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन में सुकमा जिले के पेंटाचिमली, केरलापेंदा, दुलेड, सुन्नम गुडा और पुवर्ती जैसे गांवों में पहली बार मतदान हुआ। सुकमा जिले के ंिचतागुफा स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार की इतनी बढ़िया सुविधा मिल रही है कि इसे केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र मिला है, वहीं 19 साल बाद दन्तेवाड़ा जिले के पोटाली गांव में पुन? स्वास्थ्य केन्द्र आरंभ किया गया है।”

उन्होंने कहा, ”सुरक्षा के इस नये वातावरण में बस्तर में तेजी से विकास का उजाला फैल रहा है। बस्तर में नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में नियद नेल्ला नार योजना आरंभ की गई। इसके माध्यम से सुरक्षा कैंपों के निकटवर्ती पांच किमी के दायरे में आने वाले गांवों में 17 विभागों की 52 हितग्राही मूलक योजना एवं 31 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीएम जनमन योजना के तहत राज्य के 18 जिलों के 2121 ग्रामों की दो हजार 160 बसाहटों में 59 हजार 758 विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के परिवारों को लाभान्वित किया गया है। इस योजना के तहत देश में 4781 किलोमीटर लंबाई की सड़कें स्वीकृत की गई हैं जिनमें दो हजार 449 किलोमीटर की सड़कें अकेले छत्तीसगढ़ में ही हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत राज्य के 32 जिलों के 6 हजार 691 अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों को लाभान्वित किया जा रहा है।”

राज्यपाल ने अपने लगभग एक घंटे के अभिभाषण में राज्य सरकार के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा, ”मेरी सरकार ने एक वर्ष पूरे कर लिये हैं। मेरी सरकार ने इस मौके को जनादेश परब के रूप में मनाया और जनता को अपने साल भर के काम का लेखा-जोखा दिया।’’

उन्होंने कहा, ”मेरी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों का संतोष है। इस खरीफ वर्ष में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 52 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। इसके साथ ही मेरी सरकार ने बीते 14 महीने में लगभग एक लाख करोड़ रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों के खाते में अंतरित की है।’’

डेका ने कहा, ‘‘मेरी सरकार ने किसानों से किये गये वायदे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति ंिक्वटल की दर से तथा 21 ंिक्वटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। मेरी सरकार की प्रोत्साहक नीतियों के चलते इस साल धान खरीदी ने रिकॉर्ड आंकड़ा छू लिया। 25 लाख 49 हजार किसानों से 149 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया।” राज्यपाल ने कहा, ”छत्तीसगढ़ शक्तिपूजा का केंद्र है। मेरी सरकार माताओं-बहनों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए महीने की पहली तारीख को ‘महतारी वंदन योजना’ की एक हजार रुपए की राशि 69 लाख 54 हजार माताओं-बहनों के खाते में दी जाती है।”

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सुंदरता अब वैश्विक मानचित्र में आ गई है। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने कांगेर घाटी के धुड़मारास गांव को बेस्ट टूरिज्म विलेज के रूप में चुना है। सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व गुरु घासीदास तमोरंिपगला बनाया है। जशपुर में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवंिलग मधेश्वर महादेव हैं।

राज्यपाल ने कहा, ”छत्तीसगढ देश का तेजी से उभरता हुआ राज्य है। मेरी सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों में ले जाने का कार्य कर रही है। सरकार की आर्थिक नीतियों से राज्य का सकल घरेलू उत्पाद तेजी से बढ़ रहा है।”

उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने हम सबको कड़ी मेहनत करना है। आप सभी के प्रयासों से निश्चित ही यह लक्ष्य पूरा होगा। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यपाल से असत्य कथन करवाया है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button