छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, पांच दिन अंधड़-बारिश के आसार, मैदानी हिस्सों में चढ़ेगा पारा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शाम के समय तेज हवाओं के साथ गरज चमक हो रही है। साथ ही बौछारें भी पड़ रही है।

प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं शाम के समय बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक एक दो जगह पर गृह चमक के साथ तेज हवा चलने और बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी भागों में 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी।

राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक और ओले गिर रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में भी शाम के समय मौसम बदला और तेज हवाएं शुरू हुई। यहां शाम के समय गरज चमक के साथ बारिश हुई। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश दर्ज की गई है।

यहां बन रहा सिस्टम

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। वहीं एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण तटीय ओडिशा तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म इलाका

बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। यहां दिन का पारा 40.5 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है, जहां रात का पारा 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button