छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवा समिति ने 10वी एवं 12 वी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किये सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में पद्मश्री फुलबासन बाई यादव

रायपुर: छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवा समिति ने समाज के 10वी एवं 12 वी की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण 40 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बेस भवन, सुंदर नगर रायपुर में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री फुलबासन यादव, विशिष्ट अतिथि मेटस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्री के पी यादव, विधि महाविद्यालय भिलाई के प्रिंसिपल श्रीमती सुशीला यादव, विशेष अतिथि श्री जगदीश प्रसाद यादव इतिहासकर, श्री गणेश गौसेवक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में अध्यक्ष श्री सुरेश यादव, सचिव श्री प्रभाकर कांत यादव , श्री नरेश यादव, डॉ सुनील यादव, श्री संजय यादव,श्री जयंत यादव, श्री रामनाथ यादव,श्री सहोरिक यादव, श्री लखेश्वर यादव,श्रीमती मीना यादव, श्री जितेन्द्र बहादुर यादव,श्री करुणा शंकर यादव, श्री निरंजन यादव श्री माधव लाल यादव, श्री अलख राम यादव, श्री राजेश यादव, श्री शशिकांत यादव, श्रीमती ललिता यादव,श्री कमल यादव,श्री देव यादव, श्रीमती मीना यादव मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री श्रीमति फुलबासन यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर अपने 25 वर्षो के सार्वजनिक जीवन के अनुभवों तथा राजनांदगांव जिले के सुदूर गांव छुरिया व सुकूल दैहान में अपने बचपन के गरीबी,आभावों व संघर्षों को याद करते हुए कहा कि वह मश्किल से 5 वी तक पढ़ाई कर पाई। गांव में वह बकरी चराया करती थी। उन्होंने गांव की महिलाओं को संगठित किये। हमे डर को हथियार , अज्ञानता को ढाल, गरीबी को तलवार और समाज के कुरूतियो को ढाल बनाकर लड़ना चाहिए, जिससे कि महिलाएं ताकतवर बन सके। उनके समूह द्वारा स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काम किया गया। नशा मुक्ति के लिए मुहिम चलाई । श्रीमती फुलबासन यादव का 10 साल की उम्र में विवाह के बाद ग्रामीण परिवेश में बहुत विपरीत हालत में भी 2001 में 11 महिलाओं का मा बम्बलेश्वरी स्व-सहायता समूह बनाकर दो रुपये व दो मुट्ठी चावल संकलित कर काम की शुरुवात किये जो आज विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर लिए है। आज महिलाओं की 1400 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रही है , जिसमे लगभग 2 लाख से अधिक महिलाओ की सकिय भागीदारी है। ग्राम संडी विकास खंड छुईखदान में दुग्ध शीतलीकरण संयत्र का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। श्रीमती फुलबासन यादव महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अलावा कुपोषण व बाल विवाह व नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता एवं महिला सुरक्षा ,स्वास्थ्य, स्वकछता तथा शिक्षा की दिशा में लगातार काम कर रही है। श्रीमती फुलबासन को न तो वोट चाहिये न नोट चाहिए ।
श्रीमति फुलबासन यादव का जीवन संघर्षों व उपलब्धियो से भरा है। प्रतिभा सम्मान समारोह को मेटस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्री के पी यादव , विधि महाविद्यालय के प्रिंसिपल श्रीमती सुशीला यादव, श्री गणेश गौसेवक, श्री माधव यादव, श्री कमल यादव, श्री राजेश यादव द्वारा संबोधित किया गया तथा बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया।
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ रायपुर द्वारा 10 वीं एवं 12 वीं के मेघावी छात्र छात्राओं हेतु आयोजन सम्मान समारोह में उपस्तिथ मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन यादव, मुख्यवक्ता प्रो.के.पी.यादव, कुलपति मेट्स विश्वविद्यालय रायपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ श्रीमती सुशीला यादव, प्राचार्य, विधि महाविद्याल भिलाई दुर्ग, डॉ जगदीश प्रसाद यादव, यादव समाज के इतिहास लेखक, कैरियर मार्गदर्शक के रूप में श्री लखेश्वर यादव, डिप्टी कलेक्टर 2023 बैच, श्री साहोरिक यादव, नायब तहसीलदार, 2022 बैच, समाज से, अलख यादव,श्रीमति ललिता यादव, प्रदेश अध्यक्ष,ठेठेवार यादव महिला प्रकोष्ठ, श्रीमति प्रीति यादव, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अखिल भारतीय यादव महासंघ, एवं छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ के उपसमिति एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के युवा सदस्य एवं कार्यकर्ता श्री अभिषेक यादव, श्री एन.के.यादव,श्री सागर यादव,श्री सुश्री नीलिमा यादव, श्री ओंकार यादव, श्री महेश यादव, श्री विवेक यादव,श्री जीतेंद्र यादव एवं छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री नरेश यादव पदाधिकारी प्रांताध्यक्ष श्री सुरेश कुमार यादव, सचिव प्रभाकरकांत यादव, सदस्य श्री रामनाथ यादव, श्री जयंत यादव, डॉ सुनील यादव, बिलासपुर, डॉ सुनील यादव जांजगीर चांपा,श्री संजय यादव, श्री एम एल यादव, श्री गिरीश यादव, श्री मनोज यादव, श्रीमति विनीता यादव एवं श्री सुनील यादव मौजूद रहे।
सर्व प्रथम प्रदेश में कक्षा 12 वीं में 97.00 प्रतिशत लाकर प्रदेश स्तर में 4 था रैंक हासिल करने वाले श्री हिमेश कुमार यादव, पिता श्री अमरनाथ यादव ग्राम कसडोल, जिला बलौदा बाजार निवासी को एवं कक्षा 10 वीं में 99.17 प्रतिशत लाकर प्रदेश में प्रथम स्थान लाने श्री नमन खुटिया, पिता श्री अर्जुन यादव, ग्राम गाला, पत्थलगांव को सम्मानित किया गया साथ ही 12 वीं में 90 प्रतिशत से ऊपर लाने वाले कु कृतिका यादव, ग्राम कोडतराई, जिला रायगढ़, 96.00 प्रतिशत, कु धनेश्वरी यादव,ग्राम मंदिर हसौद,रायपुर 96.40 प्रतिशत, कु कीर्ति यादव, बीरगांव,रायपुर 96.00 प्रतिशत, कु सुनयना यादव,कोहका जिला दुर्ग,89.40, कु विद्या यादव, महरूम,जिला राजनांदगांव, 93.40 प्रतिशत, कु खुशी यादव, ग्राम अंजोरा दुर्ग, 90.20 प्रतिशत, श्री लखन यादव,ग्राम पामगढ़ जिला जांजगीर, कु तिलेश्वरी यादव, परसादा कुम्हारी जिला दुर्ग को सम्मानित किया गया । इसी प्रकार से 10 वी के छात्र टिपेश प्रसाद यादव, ग्राम इंजको पत्थलगांव, 98.83 प्रतिशत, कु कोमल यादव, ग्राम पीलगी पुसौर,जिला रायगढ़ 98.33 प्रतिशत, श्री अंकित यादव, श्रद्धापाठ बगीचा जिला जशपुर, 98.00 प्रतिशत, कु अनन्या यादव, शंकर नगर कुनकुरी,94.40 प्रतिशत, कु लक्ष्मी यादव, ग्राम लुड़ेग पत्थलगांव,जिला जशपुर 96.50 प्रतिशत , श्री डोलमणि नंदगवाल, ग्राम मुड़ापार लैलूंगा जिला रायगढ़ 95.08, श्री पीयूष कुमार यादव, पेंडरी वार्डफनगर जिला बलरामपुर 92.66 प्रतिशत, कु प्रगति यादव धोबीपारा चांपा जिला जांजगीर 96.40 प्रतिशत, कु आकृति यादव, इंद्रावतीपुर बलरामपुर 95.50,श्री भावेश यदु, तेलगा बेरला बेमेतरा 96.33 प्रतिशत इस प्रकार से कुल 40 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इसके साथ अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री आई पी यादव, मुंगेली एवं श्री डी सी यादव, रतनपुर को समाज सेवा के क्षेत्र में,श्री गिरीश यादव बिलासपुर को शिक्षा के क्षेत्र में, श्रीमति दुर्गा यादव, व्यायाम शिक्षिका को खेल के क्षेत्र में, सुश्री दीपा यादव रोटी बैंक, नारी शक्ति उन्नयन के क्षेत्र में, प्रियंका यादव कोरबा शतरंज खिलाड़ी के क्षेत्र में ,ज्योति यादव स्व सहायता समूह संचालन के क्षेत्र में, डॉ जगदीश यादव को समाज के इतिहास लेखन के क्षेत्र में, नेहा यादव अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कई अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार यादव द्वारा संगठन के बारे में बताया गया कि आज समाज की कुल जनसंख्या लगभग 36.00 लाख है और परिवार में लिया जाय तो लगभग 10.00 लाख होंगे यदि समाज का एक एक परिवार भी प्रतिमाह न्यूनतम 11 रुपए के सहयोग किया जाय तो लगभग प्रतिमाह 1.10 करोड़ राशि एकत्रित होता है इसी दिशा में कार्य करने के लिए ये संगठन का निर्माण किया गया है इस प्रतिमाह की एकत्रित राशि से हम समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं जब तक कोई भी संगठन आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा उस संगठन का चल पाना संभव नहीं है इसलिए पहले आर्थिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है कई छात्र छात्राएं के परिवार ऐसे भी मिले की आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मजबूरिया आड़े आ रही है परन्तु संगठन के सदस्यों के सहयोग से उन छात्र छात्राओं को जिनको वास्तव में जरूरत है आर्थिक मदद का उसे पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया और वहीं पद्मश्री फुलबासन यादव द्वारा भी जरूरतमंद को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के संबंध में अवगत कराया गया

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button