देशमुख्य समाचार

एयर इंडिया ने तकनीकी समस्या के कारण सिंगापुर-चेन्नई उड़ान रद्द की

नयी दिल्ली. एयर इंडिया ने रविवार को तकनीकी खराबी के कारण सिंगापुर से चेन्नई जाने वाली अपनी उड़ान रद्द कर दी. उड़ान संख्या एआई349 को एयरबस ए321 से संचालित किया जाना था. एयरलाइन ने रविवार को एक बयान में कहा कि सिंगापुर से चेन्नई जाने वाली उड़ान संख्या एआई349 को प्रस्थान से पहले मिले एक रखरखाव कार्य के कारण रद्द कर दिया गया है, जिसके सुधार के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी.

एयर इंडिया ने कहा, “यात्रियों को जल्द से जल्द चेन्नई पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, और रद्दीकरण पर पूरा पैसा वापस किया जा रहा है, या यात्रियों को उनकी पसंद के आधार पर मानार्थ पुर्निनर्धारण की सुविधा भी दी जा रही है.” एयरलाइन के अनुसार, सिंगापुर में जमीनी रखरखाव वाले कर्मचारी इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. हाल के दिनों में, एयर इंडिया के कुछ विमानों में तकनीकी खराबी आई है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button