देशमुख्य समाचार

शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: विस अध्यक्ष

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने यह जानकारी दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

शिबू सोरेन के निधन के साथ ही उस राजनीतिक युग का अंत हो गया है, जिसमें आदिवासी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करते हुए कहा, ‘‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज परलोक सिधार गए… उनका निधन न केवल झारखंड के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है… वह गरीबों की खातिर अपनी लड़ाई के लिए जाने जाते थे…।’’

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक ‘शिबू सोरेन अमर रहें’ के नारे लगाते देखे गए। महतो ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘आज हम सभी के लिए अत्यंत दु?ख और शोक का दिन है। हमें अत्यंत दु?ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि झारखंड के महान नेता, समाज के मार्गदर्शक, अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और देश के वरिष्ठ राजनेता, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान राज्यसभा सदस्य, दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी का आज सुबह, चार अगस्त 2025 को निधन हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड के वंचित समाज को अंधकार से निकालकर उसे अधिकार और न्याय के प्रकाश से आलोकित करने वाले शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना न केवल झारखंड के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए, राजनीतिक जगत में, सामाजिक जगत में और अन्याय के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करने वालों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’ झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र एक अगस्त से शुरू हुआ था।

भाषा गोला माधव
माधव
0408 1251 दिल्ली

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button