देशमुख्य समाचार

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे भारतीय प्रौद्योगिकी और ‘मेक इन इंडिया’ का हाथ: PM मोदी

बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे भारतीय प्रौद्योगिकी और ‘मेक इन इंडिया’ का हाथ था, जिसने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. मोदी ने कहा कि दुनिया ने पहली बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत का नया चेहरा देखा, जब उसने पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया.

उन्होंने मेट्रो फेज-3 परियोजना के शिलान्यास समारोह में कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पहली बार भारत का नया चेहरा देखा, जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट करने और कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर करने की क्षमता का प्रदर्शन किया.” उन्होंने कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पीछे हमारी तकनीक और ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत है.” मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में बेंगलुरु और उसके युवाओं की अहम भूमिका थी.

बेंगलुरु की पहचान दुनिया के बड़े शहरों में होने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को न केवल वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करनी है, बल्कि नेतृत्व भी करना है. उन्होंने कहा, ”हम तभी प्रगति करेंगे जब हमारे शहर स्मार्ट, तेज और कुशल होंगे.” इस संदर्भ में मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का जोर आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ”21वीं सदी में शहरी नियोजन और शहरी बुनियादी ढांचे की बहुत आवश्यकता है और हमें बेंगलुरु जैसे शहरों को भविष्य के लिए तैयार करना होगा.” मोदी ने कहा कि बेंगलुरु ने हमेशा शहर के संस्थापक केम्पे गौड़ा की विरासत को बरकरार रखा है, तथा यह उनके सपने को वास्तविकता में बदल रहा है. उन्होंने कहा, ”हम बेंगलुरु को नये भारत के उदय के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं. यह एक ऐसा शहर है जिसकी आत्मा आध्यात्मिक ज्ञान से भरी है और इसकी कार्यप्रणाली में तकनीकी ज्ञान समाहित है.”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button