देशमुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन 2047’ पर रात भर हुई चर्चा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘‘विजन 2047’’ दस्तावेज पर 24 घंटे की मैराथन चर्चा बृहस्पतिवार सुबह तक हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों, दोनों के विधायकों ने भविष्य के विकास के खाके पर चर्चा की।

सुबह लगभग छह बजकर 15 मिनट पर राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभापति से सदस्यों के बोलने का समय चार मिनट तक सीमित करने का आग्रह किया, क्योंकि बड़ी संख्या में विधायक अब भी विशेष चर्चा में भाग लेने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं।

‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ विषय पर आयोजित विशेष चर्चा बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई और रात भर चर्चा जारी रही। इस सत्र का आयोजन विधानसभा के जारी मानसून सत्र के तहत हो रहा है।

यह चर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से प्रेरित है। मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प जताया था।
बुधवार रात को चर्चा के दौरान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने 2047 की योजनाओं पर चर्चा की प्रासंगिकता पर सवाल उठाने के लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल वो नेता जो भावी पीढि़यों के कल्याण के बारे में सोचते हैं, वे ही भविष्य की नींव रख सकते हैं, न कि वे जो केवल अगला चुनाव जीतने के बारे में सोचते हैं।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दशकों आगे की सोच रखने वाले ‘‘राष्ट्र नेता’’ हैं।

परिवहन मंत्री दयाशंकर ंिसह ने कहा कि 2047 में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प में उत्तर प्रदेश की भूमिका पर चर्चा करने के अवसर को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लिया जाना चाहिए। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री राकेश सचान ने बताया कि राज्य में 96 लाख सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हैं, जो कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है और लगभग दो करोड़ परिवारों को रोजगार प्रदान करता है।

विपक्षी दलों की ओर से, समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पल्लवी पटेल ने तर्क दिया कि दृष्टिकोण को केवल शीर्ष रैंंिकग या प्रमुख आर्थिक मानकों के पीछे भागने के बजाय व्यापक और सतत विकास पर केंद्रित होना चाहिए।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्रगति में बाधा डालती है। उन्होंने कहा कि वास्तविक विकास के लिए वैज्ञानिक, तर्कसंगत सोच आवश्यक है।

पटेल ने भारत के आशा से कम विकास और जापान के विकास की तुलना करते हुए कहा कि बुद्ध भारत की धरती से हैं लेकिन जापान ने बौद्ध सिद्धांतों का पालन करके बेहतर विकास किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘हम विकास के नाम पर गाय और गोमूत्र की बात कर रहे हैं।’’

भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला और सपा सदस्य प्रभु नाथ यादव एवं जियाउद्दीन रिजवी सहित दोनों पक्षों के वक्ताओं ने लंबी चर्चा में योगदान दिया। आदित्यनाथ और विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे के बृहस्पतिवार को बाद में सदन को संबोधित करने की उम्मीद है।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button