छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

खैरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पोलिंग बूथ पहुंचीं, किया मतदान…

खैरागढ़. उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान के लिए सुबह से ही लोग बूथ केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में अपने मताधिकार का प्रयोग करने कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पोलिंग बूथ पहुंचीं हैं। और मतदान किया। वहीं कुछ ही देर में भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल भी वोट डालने पहुंचेंगे। बता दें कि खैरागढ़ के 291 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा हैं। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 2 लाख 12 हजार मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 5 हजार महिला और एक लाख 6 हजार पुरुष मतदाता हैं। वहीं, संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 86 है, जबकि 53 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं।

सुरक्षा के लिहाज से और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की 22 कंपनियां तैनात की गई हैं। कुल एक हजार एक सौ 64 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा कैंडिडेट कोमल जंघेल के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही प्रत्याशियों को प्रचार के लिए लगभग 15 दिन का समय मिला। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं ने खैरागढ़ के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए धुंआधार सभाएं, प्रचार, रैली और रोड शो किए। आज वोटिंग के साथ ही दोनों प्रत्याशियों की किस्मत भी लॉक हो जाएगी। 16 अप्रैल को मतगणना होगी और नतीजे आएंगे।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button