देशमुख्य समाचार

सरकार ने ठंडी प्रतिक्रिया के कारण पांच महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी रद्द की

नयी दिल्ली: सरकार ने खराब प्रतिक्रिया के कारण पांचवें दौर की नीलामी में कर्नाटक में एक दुर्लभ मृदा तत्व (आरईई) ब्लॉक सहित पांच महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी रद्द कर दी है। खान मंत्रालय ने नोटिस में कहा कि तीन ब्लॉक गुजरात और छत्तीसगढ़ में दो ग्लौकोनाइट खदानें और कर्नाटक में एक निकेल एवं पीजीई (प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट) ब्लॉक के लिए कोई बोली नहीं मिली। इस कारण उनकी नीलामी रद्द कर दी गई।

इसके अलावा दो अन्य ब्लॉक महाराष्ट्र में एक टंगस्टन खदान और कर्नाटक में एक आरईई ब्लॉक की बिक्री न्यूनतम तीन तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं की कमी के कारण रद्द कर दी गई। महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉक की नीलामी का पांचवां चरण जनवरी में शुरू हुआ था। नीलामी में रखे गए 15 ब्लॉक में से 10 की नीलामी हो चुकी है।

इन 10 ब्लॉक में ग्रेफाइट, फॉस्फोराइट, फॉस्फेट, आरईई, वैनेडियम और पोटाश तथा हैलाइट जैसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज शामिल हैं जो छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में फैले हुए हैं।
कोल इंडिया, आॅयल इंडिया, एनएलसी इंडिया और वेदांता समूह की ंिहदुस्तान ंिजक उन कंपनियों में शामिल थीं जिन्होंने नीलामी के पांचवें दौर में प्रमुख खनिज ब्लॉक हासिल किए।

बिक्री के लिए रखे गए 55 ब्लॉक में से पांच चरणों में कुल 34 ब्लॉक की नीलामी हो चुकी है। ये नीलामियां भारत को महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं। तांबा, लिथियम, निकेल, कोबाल्ट और शुद्ध खनिज खनिज (आरईई) जैसे महत्वपूर्ण खनिज तेजी से विकसित हो रही स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कच्चा माल हैं।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button