देशमुख्य समाचार

‘आप’ नेताओं को बाढ़ प्रभावित पंजाब की मदद करने की बजाय ‘फोटो खिंचवाना’ ज्यादा पसंद: भाजपा

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना करते हुए कहा कि वह तमिलनाडु के अपने समकक्ष एम के स्टालिन के साथ ऐसे समय में फोटो खिंचवाना पसंद कर रहे हैं, जब पंजाब के कुछ हिस्सों में हजारों लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं. यह बयान स्टालिन द्वारा राज्य सरकार की एक योजना के उद्घाटन में भाग लेने के लिए मान के तमिलनाडु दौरे के एक दिन बाद आया है.

पंजाब के कई जिले लगातार बारिश के बाद बाढ़ से जूझ रहे हैं. पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया पर भी हमला बोला और सवाल किया कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने क्यों नहीं गए.

उन्होंने कहा, “वे केवल पंजाब में उस चीज का आनंद लेने आए थे, जिसका दिल्ली ने उन्हें लाभ नहीं दिया…यह ‘आप’ का असली चेहरा है: करूणा पर कैमरा, लोगों पर सत्ता, पंजाब के दर्द पर विलासिता हावी है.” सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में चुघ ने कहा, “जब रोम जल रहा था, नीरो बांसुरी बजा रहा था. पंजाब के साथ भी यही हो रहा है, जहां राज्य जलमग्न है और हजारों लोग मुसीबत में हैं, वहीं मुख्यमंत्री मान तमिलनाडु में सुर्खियां बटोरने में व्यस्त हैं.”

उन्होंने आरोप लगाया, “पंजाब में पहली बार किसी सरकार ने एकजुटता की बजाय चुप्पी साध ली है. बाढ़ प्रभावितों के लिए एक शब्द भी नहीं, जमीन पर कोई मौजूदगी नहीं. पंजाब की रक्षा करने के बजाय, मुख्यमंत्री मान स्टालिन के साथ तस्वीरें खिंचवाना पसंद करते हैं. जब पंजाब का अपना ही मुख्यमंत्री भाग जाएगा तो पंजाब की देखभाल कौन करेगा?” पंजाब के मुख्यमंत्री या राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा के आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया पर भी हमला बोला और उन्हें “असली सत्ता हथियाने वाला” बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल और सिसोसिया पंजाब का शोषण कर रहे हैं और बिना किसी पछतावे के राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button