देश

मुख्यमंत्री फडणवीस को जरांगे से बात करके मराठा आरक्षण मुद्दे को हल करना चाहिए: राउत

मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से बातचीत करनी चाहिए और आरक्षण के मुद्दे को धैर्य के साथ सुलझाना चाहिए।

राउत ने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले जरांगे से बातचीत की थी। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे जरांगे बुधवार को जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती से मुंबई के लिए रवाना हुए। जरांगे (43) ने 29 अगस्त से राज्य की राजधानी के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का संकल्प लिया है।

वह बृहस्पतिवार सुबह सैकड़ों समर्थकों के साथ पुणे जिले के जुन्नार तहसील में मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली शिवनेरी किले पर पहुंचे। राउत ने कहा, “मुख्यमंत्री को मनोज जरांगे से बातचीत करनी चाहिए क्योंकि यह कोई साधारण आंदोलन नहीं है। अगर मराठी मानुष लाखों की संख्या में मुंबई आ रहे हैं, तो आपको उनसे सीधी बातचीत करनी होगी।” उन्होंने कहा, “महायुति सरकार और देवेन्द्र फडणवीस को इस मुद्दे को धैर्यपूर्वक सुलझाना चाहिए।”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button