देशमुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस ने बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर और रोहित गोदारा से जुड़े चार वांछित अपराधियों को दिल्ली तथा पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इनमें से दो अपराधियों को विशेष प्रकोष्ठ के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, बॉक्सर हाल ही में हास्य कलाकार कपिल शर्मा को धमकी देने के कारण चर्चा में है जबकि गोदारा, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ हैं.

पुलिस के अनुसार, उसे गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी – कार्तिक जाखड़ और कविश – दिल्ली में अपराध करने की साजिश रच रहे हैं. सूचना के आधार पर, पुलिस ने बुधवार देर रात पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि जब दोनों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें जाखड़ घायल हो गया.

उन्होंने कहा, ”उनसे पूछताछ के दौरान हमें दो और अपराधियों के बारे में पता लगा, जो चंडीगढ़ के एक व्यापारी की हत्या की साजिश रच रहे थे और मोहाली के एक होटल में ठहरे हुए थे.” अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने कहा, ”एक अन्य टीम को तुरंत मोहाली भेजा गया, जहां से अन्य दो अपराधियों को पकड़ लिया गया और उनके पास से हथियार बरामद किए गए.” उन्होंने बताया कि टीम ने उस व्यापारी की तस्वीर भी बरामद की है, जिसे आरोपी मारने की साजिश रच रहे थे. कुशवाह ने बताया कि चारों आरोपी, बॉक्सर-गोदारा गिरोह के शूटर और खूंखार अपराधी हैं. वे हाल ही में दिल्ली और राजस्थान में जबरन वसूली के कई मामलों में शामिल रहे हैं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button