देशमुख्य समाचार

दार्जिलिंग में भूस्खलन से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारी बारिश एवं भूस्खलन के कारण दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा उनकी सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”दार्जिलिंग में पुल दुर्घटना में लोगों की मौत होने से बहुत दु?ख हुआ है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” प्रधानमंत्री ने कहा, ”भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग तथा आसपास के इलाकों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. हम प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में कहा कि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दार्जिलिंग में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उपराष्ट्रपति ने कहा, ”भारी बारिश और भूस्खलन के बाद दार्जिलिंग में हुए पुल हादसे में हुई दुखद मौतों से गहरा दु?ख हुआ है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग की पहाड़ियों में शनिवार को कई जगह लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए. भूस्खलन के कारण कई मकान बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और दूरदराज के कई गांवों का संपर्क टूट गया.

दार्जिलिंग उप-मंडलीय अधिकारी (एसडीओ) रिचर्ड लेप्चा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा मोचन दल की मदद से बचाव और राहत अभियान जारी है. मोदी ने बाद में ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ”अधिकारी भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” पश्चिम बंगााल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है, लेकिन उन्होंने राशि का कोई जिक्र नहीं किया. बनर्जी ने कहा कि वह छह अक्टूबर को उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी और उस क्षेत्र की स्थिति का आकलन करेंगी, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी प्रभावित हुए हैं.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button