देशमुख्य समाचार

राजग ने बिहार को ‘जंगलराज’ से बाहर निकाला : अमित शाह

बिहार चुनाव निरंतर विकास और घुसपैठियों से मुक्ति के लिए: नड्डा

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बिहार को ‘जंगल राज’ से बाहर निकाला और इसे विकास एवं सुशासन की नयी दिशा दी है. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर विकास की राजनीति को चुनेंगे. शाह की यह टिप्पणी निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के ठीक बाद आई है, जिसके तहत छह और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी.

शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, ”निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए समस्त बिहारवासियों को बधाई.” उन्होंने कहा, ”मोदी जी के नेतृत्व में राजग सरकार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास और सुशासन की नयी दिशा दी है. आज बिहार, गरीब कल्याण के साथ आधारभूत ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है.” शाह ने कहा, ”मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार की जनता इस बार भी विकास की राजनीति को चुनेगी.”

बिहार चुनाव निरंतर विकास और घुसपैठियों से मुक्ति के लिए: नड्डा

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि यह चुनाव राज्य के विकास को जारी रखने, घुसपैठियों से मुक्ति दिलाने और ”जंगल राज” की वापसी को रोकने के लिए है. निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि बिहार में राजग सरकार लोगों के कल्याण और सुशासन का पर्याय बन गई है.

उन्होंने कहा, ”मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की पवित्र धरती, जो लोकतंत्र की जननी है, भाजपा और राजग को अपना आशीर्वाद तथा भारी बहुमत देगी.” भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और देश तथा राज्य को विकास एवं सुशासन के पथ पर आगे ब­ढ़ाने का प्राथमिक माध्यम है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को घोषणा की कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button