देशमुख्य समाचार

बिहार चुनाव: नीतीश कुमार ही राजग के मुख्यमंत्री पद का चेहरा, उनके नेतृत्व में ही बनेगी सरकार…

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है और सरकार भी उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी।

कुशवाहा ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा,राजग के मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। गठबंधन के सभी घटक दल उनके नेतृत्व और अनुभव पर पूरा भरोसा रखते हैं। इस चुनाव में राजग स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही शपथ ग्रहण होगा।

कुशवाहा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रालोमो प्रमुख कुशवाहा ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि राजग के भीतर नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद नहीं है और पूरा गठबंधन एकजुट है।

उल्लेखनीय है कि पटना में दो दिन पहले ही एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा था कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह चुनाव के बाद विधायक तय करेंगे। हालांकि शाह ने कहा था चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे।

सीट बंटवारे पर कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन में सभी निर्णय आपसी सहमति और समझौते से होते हैं। उन्होंने कहा,जब कई दल मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो कोई भी दल 243 सीट पर दावा नहीं करता। अगर किसी की मौजूदा सीट दूसरे दल को दी जाती है, तो यह साझा सहमति से तय होता है। यही गठबंधन धर्म का मूल है।

लोकसभा चुनाव 2024 के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कुशवाहा ने कहा कि इस बार राजग ने अधिक सटीक और क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत रणनीति तैयार की है। उन्होंने स्वीकार किया कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र समेत कुछ इलाकों में पिछली बार की गलतियों से नुकसान हुआ था, लेकिन अब उन कमियों को दूर किया गया है।

रालोमो प्रमुख कुशवाहा ने चुनावी रणनीति और चुनाव प्रचार को लेकर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि राजग की इस बार की रणनीति केवल प्रचार पर नहीं, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और मतदाता तक सीधी पहुंच पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, ह्लनीतीश कुमार के अनुभव, भाजपा की संगठन क्षमता और रालोमो सहित सहयोगी दलों की सक्रियता के बल पर राजग राज्य में सत्ता बरकरार रखेगा।ह्व उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तक उनके बीच सीट बंटवारे का पेंच भी नहीं सुलझा है, जबकि राजग का साझा चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है।

कुशवाहा ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जनता का ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद मुद्दे उठा रहा है। उन्होंने कहा, ह्लउन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर बहुत शोर मचाया, लेकिन आज जनता के बीच उस पर कोई चर्चा नहीं है। जब लालू प्रसाद यादव 15 साल तक सत्ता में थे, तब दलितों और अति पिछड़ों को स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व से वंचित रखा गया। नीतीश कुमार की सरकार ने वह व्यवस्था बदली और आज इन समुदायों की भागीदारी बढ़ी है। कुशवाहा ने कहा कि जनता अब महागठबंधन की असलियत पहचान चुकी है और बिहार के विकास और स्थिरता के लिए एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा करेगी।

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button