देशमुख्य समाचार

रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग, सात लोगों को बचाया गया

नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दिवाली की रात को चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने के बाद वहां से सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीसीआर को मोहन गार्डन स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना रात 9.49 बजे मिली।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित ंिसह ने बताया, ‘‘इमारत से तीन परिवारों के कुल सात लोगों को बचाया गया, जिनमें से चार को स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से रस्सियों की मदद से अग्निशमन र्किमयों के पहुंचने से पहले बचा लिया।’’ उन्होंने बताया कि बाकी तीन लोगों को अग्निशमन विभाग के र्किमयों ने घर से बाहर निकाला।

डीसीपी ने बताया कि बचाए गए लोगों में हरंिवदर ंिसह (34), उनकी पत्नी प्रिया (27), वीरेंद्र ंिसह (32), उनकी पत्नी प्रेमवदा, राखी कुमारी (40), उनके बच्चे वैष्णवी सिन्हा (15) और कृष्णा सिन्हा (10) शामिल हैं। सभी सुरक्षित बच गए।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना सोमवार रात 10 बजे मिली। पटाखों के कारण घरेलू सामान में आग लग गई और सात लोगों को बचा लिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और रात 11.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।’’ एक प्रत्यक्षदर्शी शेखर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रात में जब पटाखे फोड़े जा रहे थे, तभी इमारत में आग लग गई। हम उस समय छत पर थे। मेरे भाई का फ्लैट यहीं है। शुक्र है कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि पहली दो मंजिलें सबसे अधिक प्रभावित हुईं।

इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की रिश्तेदार माया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मेरे रिश्तेदार का इस इमारत में एक फ्लैट है। आग अचानक लगी और हमें अब भी ठीक से पता नहीं है कि यह कैसे लगी। जब तक हम पहुंचे, आग फैल चुकी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इमारत में 12 फ्लैट हैं। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन कई फ्लैट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।’’

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button