देशमुख्य समाचार

भूनी टोलकांड पर घायल सैनिक ने कहा: अपने देश में ऐसा व्यवहार मानस पटल पर सबसे बड़ा घाव

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भूनी टोल प्लाजा पर विवाद में घायल हुए सैनिक कपिल पंवार ने कहा है कि सीमा पर दुश्मनों से मुकाबला करने में कोई हिचक नहीं होती, लेकिन अपने ही देश में इस तरह के बर्ताव से मन आहत हो जाता है. उन्होंने कहा ,”शरीर पर लगी चोटें समय के साथ ठीक हो जाएंगी, लेकिन मन पर लगा घाव जीवनभर रहेगा.” गोटका गांव के निवासी कपिल इस समय सैनिक अस्पताल में भर्ती हैं.

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि 17 अगस्त की रात वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे तथा भूनी टोल प्लाजा पर उनकी कार आगे बढ़ रही थी तभी वहां टोल कर्मचारियों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो रही थी. कपिल के मुताबिक उन्होंने ट्रेन पकड़ने की जल्दी का हवाला देते हुए और पहचान पत्र दिखाकर टोलर्किमयों से रास्ता देने का अनुरोध किया जिसके बाद टोल र्किमयों ने न सिर्फ उनसे बदसलूकी की बल्कि विरोध करने पर मारपीट भी की.

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को टोल कर्मचारियों ने सेना के जवान कपिल तथा उनके साथियों शिवम और सुधीर के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की थी. इस मामले में अब तक आठ लोगो को गिरफतार किया जा चुका है . घटना के समय कार में कपिल के पिता, ताऊ और चचेरे भाई भी मौजूद थे, लेकिन वाहन का ‘लॉक’ खुलने में दिक्कत के कारण वे मदद के लिए बाहर नहीं आ पाए.
सैनिक के माता-पिता ने मामले पर चिंता जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने घटना के बाद ठेका रद्द कर टोल संचालन अपने हाथ में ले लिया है.

बागपत डिवीजन से भेजी गई 15 सदस्यीय टीम ने प्रबंधन संभाल लिया है और नकद काउंटर फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है. एनएचएआइ के परियोजना निदेशक नरेन्द्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि टोल पर नकदी काउंटर शुरू कर दिया जाएगा.
बता दें कि घटना के बाद से टोल के बूम उठे हुए हैं और सिर्फ सेंसर से फास्टैग लगे वाहनों से शुल्क कट रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और शेष की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि जनपद के सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं तथा टोलर्किमयों को यात्रियों से शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई है.

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button