देशमुख्य समाचार

भाजपा को महाराष्ट्र में ‘बैसाखियों’ की जरूरत नहीं : अमित शाह

भाजपा कार्यकर्ता सुनिश्चित करें कि महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्ष का सफाया हो जाए : शाह

मुंबई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)को महाराष्ट्र में ‘बैसाखियों’ की जरूरत नहीं है और वह अपनी ताकत पर चलेगी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाए.

शाह ने दक्षिण मुंबई में चर्चगेट स्टेशन के पास भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय की नयी इमारत की आधारशिला रखने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”हमने साबित कर दिया है कि परिवारवाद वाली पार्टियों की राजनीति अब इस देश में नहीं चलेगी. काम करने की राजनीति ही देश को आगे ले जाएगी.” उन्होंने कहा, ”मोदी जी इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं. एक साधारण चायवाले के घर में जन्मा एक बच्चा अपने समर्पण, त्याग और कड़ी मेहनत से भारत का प्रधानमंत्री बना.” शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा बैसाखियों पर नहीं, बल्कि अपने बल पर चलती है.

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि 2014 में भाजपा ने सम्मानजनक सीट बंटवारे की मांग की थी, लेकिन गठबंधन टूट गया. शाह ने कहा, ”हमने लंबे समय के बाद अपने दम पर चुनाव लड़ा और देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के साथ हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे. पहले हम राज्य की राजनीति में चौथे स्थान पर थे, लेकिन आज हम पहले नंबर की पार्टी हैं.” उन्होंने केंद्र और राज्य में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार का ज.क्रि करते हुए कहा कि पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव भी जीतने चाहिए.

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कार्याकर्ताओं से कहा, ”इतनी मेहनत करो कि विपक्ष का सफाया हो जाए ताकि वे दूरबीन से देखने के बाद भी दिखाई नहीं दें.”उन्होंने कहा, ”मेरा मानना है कि जो पार्टी अपने कामकाज में लोकतंत्र को कायम नहीं रख सकती, वह देश के लोकतंत्र की रक्षा कभी नहीं कर सकती. यह सभी वंशवादी पार्टियों के लिए एक कड़ा संदेश है.” शाह ने कहा कि भाजपा के लिए पार्टी कार्यालय एक मंदिर की तरह है. उन्होंने कहा, ”यहीं से पार्टी के कार्यक्रम और नीतियां तय होती हैं और यह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक व्यावहारिक प्रशिक्षण स्थल है.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनसंघ के दिनों से ही विचारधारा से प्रेरित राजनीति और जन कल्याण भाजपा की पहचान रही है.

उन्होंने कहा, ”भाजपा का 1980 में जब गठन हुआ था, तब से अबतक 18 वर्षों तक देश का नेतृत्व भाजपा नेताओं ने किया है और यह गर्व की बात है.” शाह ने पार्टी की सफलता का श्रेय नेताओं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, त्याग और प्रतिबद्धता को दिया. उन्होंने कहा, ”उनके द्वारा बोए गए बीजों की वजह से ही भाजपा एक वटवृक्ष बन पाई है.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर चलती है और कड़ी मेहनत करने वाले तथा प्रदर्शन के आधार पर पार्टी कार्यकर्ता पार्टी पदानुक्रम में आगे ब­ढ़ सकते हैं.

उन्होंने कहा, ”मैं बूथ अध्यक्ष था और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक गरीब परिवार से आते हैं और अपनी प्रतिबद्धता तथा त्याग के कारण तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं.” शाह ने 55,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले नए भाजपा प्रदेश कार्यालय पर खुशी जताई. इस कार्यालय में एक पुस्तकालय, बैठक कक्ष, सम्मेलन कक्ष, 400 सीटों वाला एक सभागार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के कार्यालय होगा.

शाह ने कहा, ”मुख्यमंत्री को याद रहेगा कि वह पार्टी की वजह से इस पद पर पहुंचे हैं.” शाह ने कहा कि कार्यालय में वाहनों की पार्किंग के लिए बहु-स्तरीय बेसमेंट होगा. उन्होंने आगे कहा, ”मैंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा है कि मेरे जैसे पार्टी कार्यकर्ताओं के रहने के लिए तीन-चार कमरे होने चाहिए.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सभी वैचारिक प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है जैसे अनुच्छेद 370 को हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), तीन तलाक और कुछ राज्यों ने समान नागरिक संहिता को लागू करना.

उन्होंने कहा, ”हमारे सभी वैचारिक मुद्दे क्रियान्वित हो चुके हैं और अब हम 2047 में विकसित भारत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.” शाह ने कहा कि देश के भविष्य के लिए सिद्धांत आधारित राजनीति करने की जिम्मेदारी भाजपा की है. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव से लिया गया, जिससे दुश्मनों को संदेश गया कि हमारी सेना और सीमाओं के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता.

भाजपा कार्यकर्ता सुनिश्चित करें कि महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्ष का सफाया हो जाए : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से आ”ान किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि महाराष्ट्र के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्ष का इस तरह सफाया हो जाए कि वे दूरबीन से भी नजर न आएं. शाह ने दक्षिण मुंबई में चर्चगेट स्टेशन के पास भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय की नयी इमारत की आधारशिला रखने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”हमने साबित कर दिया है कि परिवारवाद वाली पार्टियों की राजनीति अब इस देश में नहीं चलेगी. काम करने की राजनीति ही देश को आगे ले जाएगी.”

शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी के लिए एक आदर्श बताते हुए कहा, ”मोदी जी इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं. एक साधारण चाय बेचने वाले के घर में पैदा हुआ बच्चा अपने समर्पण, त्याग और कड़ी मेहनत के बल पर भारत का प्रधानमंत्री बना.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सभी वैचारिक प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है जैसे अनुच्छेद 370 को हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), तीन तलाक और कुछ राज्यों ने समान नागरिक संहिता को लागू करना.

उन्होंने कहा, ”हमारे सभी वैचारिक मुद्दे क्रियान्वित हो चुके हैं और अब हम 2047 में विकसित भारत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.” शाह ने कहा कि देश के भविष्य के लिए सिद्धांत आधारित राजनीति करने की जिम्मेदारी भाजपा की है. उन्होंने केंद्र और राज्य में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार का ज़क्रि करते हुए कहा कि पार्टी को इस साल के अंत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव भी जीतने चाहिए. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कार्याकर्ताओं से कहा, ”इतनी मेहनत करो कि विपक्ष का सफाया हो जाए ताकि वे दूरबीन से देखने के बाद भी दिखाई नहीं दें.”

admin

Vedant Bhoomi is a trusted name in the real estate industry, dedicated to crafting sustainable, elegant, and high-quality living spaces. With a deep understanding of design, nature, and community living, we aim to create projects that inspire a harmonious and fulfilling lifestyle.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button